Gangapar News: हीरालाल हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में आदिवासी युवक 40 वर्षीय हीरालाल की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार सुबह दो और नामजद आरोपियों पप्पू आदिवासी, मनोज आदिवासी पुत्र मुन्नीलाल निवासी गढ़वा, थाना शंकरगढ़ को क्वारी नंबर-5, शिवराजपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष प्रीतम तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.