Gangapar News: हास्य कविताओं पर लगे ठहाके, देवी गीतों ने मोहा मन
गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: करछना क्षेत्र के पिपरावं नई बस्ती में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नवरात्र उत्सव में हास्य कविताओं और देवी गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा पाण्डाल देर रात तक ठहाकों और भक्तिमय गीतों से गुलजार रहा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद चर्चित हास्य कवि अशोक बेशरम ने अपनी अवधी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। 'दरोगा भौजी' और 'मोलई कै बियाह' जैसी रचनाओं पर लोग देर रात तक ठहाके लगाते रहे। वहीं, आकाशवाणी एवं सांस्कृतिक केंद्र की लोक गायिका मोहिनी श्रीवास्तव ने देवी गीत प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: हिन्दुस्तान उत्सव डांडिया नाइट में देर रात तक थिरके शहरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.