Gangapar News: हादसे में कमाऊ सदस्य की मौत, परिवार की मदद को आगे आए ग्रामीण
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: सड़क हादसे में परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद बेसहारा हुए परिवार की मदद के लिए ग्रामीण आगे आए हैं। पत्नी और छह बच्चों के भरण-पोषण का संकट देखते हुए लोगों ने आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। मऊआइमा के तिलक का पूरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ कल्लू निषाद की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी रानी देवी और छह बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने 11 हजार रुपये की सहायता दी। समाजसेवी जय चन्द्र चौहान, पूर्व प्रधान अतिबल सिंह, एडवोकेट पंकज चौहान, विनोद सिंह, धर्मराज चौहान और नागेन्द्र चौहान समेत अन्य ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग किया। वहीं, कोटेदार पुष्पा देवी ने परिवार को मुफ्त राशन उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.