Gangapar News: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, दहशत
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के तरवाई गांव में गुरुवार शाम 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। हादसा गांव में एक बगीचे के पास हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत तारों की जर्जर और कम ऊंचाई पर लटकती स्थिति को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई स्थानों पर विद्युत तार जमीन से काफी कम ऊंचाई पर हैं। कुछ जगहों पर तार महज चार से पांच फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों को तारों को ऊंचा करने और व्यवस्थित कराने के लिए सूचना दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नीलगाय की मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.