गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र के हाईवे पर बने गड्ढे से नियमित आने जाने वाले लोग परेशान हैं। क्षेत्र के बांदा हाईवे पर जसरा रेलवे फाटक के पास, उमापुर टोल प्लाजा के पास बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण बाइक सवार आए दिन गिर भी जाते हैं।शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर कल्याणपुर नदी के समीप सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक गड्ढे को दुरुस्त नहीं कराया गया है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों का लगातार आवागमन रहता है और गड्ढा काफी बड़ा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिका...