Gangapar News: हाईवे पर जाम लगाने में तीन नामजद समेत चार अज्ञात पर मुकदमा
गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के सौरा जलालपुर स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार शाम हादसे के बाद की गई बैरिकेडिंग को लेकर सपा नेता के नेतृत्व में समर्थकों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मामले में हल्का दरोगा की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी सपा नेता अवधेश नारायण यादव पुत्र लल्लन प्रसाद यादव, जलालपुर गांव निवासी आशापाल यादव और मुकेश यादव उर्फ ठाकुर सहित चार अज्ञात के खिलाफ हाईवे जाम करने, प्रदर्शन और नारेबाजी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नेशनल हाईवे पर हादसे से सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और सपा समर्थकों में नाराजगी थी। इसी के विरोध में अवधेश नारायण यादव के नेतृत्व में समर्थक हाईवे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.