Gangapar News: हाईवे पर खड़े पिकअप में कार घुसी, एक की मौत
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र की बरौत पुलिस चौकी अंतर्गत रसार-भीटी स्थित नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां (हंडिया) भेजते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार भोर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे के रसार-भीटी ओवरब्रिज पर बैंगन से लदी एक बोलेरो पिकअप पहले से खड़ी थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पिकअप के पीछे जा भिड़ी। यह भी पढ़ें- हाइवे पर पंक्चर टायर बदल रही गाड़ी को पीछे से उड़ा दिया, ड्राइवर समेत चार की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.