गंगापार, अक्टूबर 31 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहानी के समीप सड़क किनारे शनिवार को एक अधेड़ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बारा पुलिस ने शव को आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...