Gangapar News: हाईवे और बाजारों में छुट्टा गोवंश बने जानलेवा
गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग सहित फूलपुर कस्बे और आसपास के बाजारों में लावारिस गोवंश और सांड़ लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। हाईवे पर झुंड के रूप में घूम रहे गोवंश के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सबसे अधिक बाइक सवार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जो अचानक सामने आ जाने वाले गोवंश से टकराकर घायल हो जाते हैं। वहीं तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई गोवंशों की भी मौत हो रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। कस्बे और आसपास के बाजारों में घूम रहे सांड कई बार राहगीरों पर हमला कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क पर गोवंश से हर दिन हादसों का खतरा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाजार में निकलना जोखिम भरा होता जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.