गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में बुधवार के दिन से आसमान छाए बादलों और गुरुवार की सुबह से ही झमाझम बारिश ने किसानों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। गुरुवार शाम से हल्की फुल्की फुहारे शुरू हुई और शुक्रवार भोर में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने धान की अधिकांश फसलों को जमीदोंज कर दिया।इस बार के अधिकांश किसानों ने अच्छी कीमत पाने के लिए बासमती धान, विष्णुभोग, काला जीरा, काला नमक आदि प्रजाति के धान की फसलों की रोपाई की थी। अच्छी बारिश होने के चलते इस वर्ष की फसल भी अच्छी तो और अधिक पैदावार की भी अपेक्षा किसानों को थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों की बढ़ी धड़कन लेकिन प्रकृति के कोप ने किसानों की मेहनत से और अच्छी लागत से पककर तैयार उपरोक्त फसलों को कटाई मड...