गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: दोपहर बारह बजे के लगभग आकाश में अचानक घने बादल छा गए, कुछ देर बाद बरसात शुरू हो गई, लोगों को उम्मीद थी कि बरसात अच्छी होगी, लेकिन ऐसा न हो सका। दस मिनट तक हुई बरसात के बाद बारिश का क्रम पूरी तरह टूट गया। मेजा खास के मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि इस बरसात से गर्मी से लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर कीचड़युक्त पानी भर गया। मेजा खास व मेजारोड बाजार में तो स्थिति नारकीय हो गई। नाली की साफ-सफाई न होने से नाली में बजबजा रहा गंदा बदबूदार पानी सड़क पर फैल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...