Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है राष्ट्रभक्ति की भावना
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत इस रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। एनएसएस प्रभारी डॉ मारूति शरण ओझा एवं डॉ. अजय यादव तथा रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह एवं डॉ. विशालाक्षी सिंह के दिशा-निर्देश में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष से क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.