गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना में मंगलवार को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड करछना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक पीयूष रंजन निषाद के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाजे-गाजे और देशभक्ति नारों के साथ यात्रा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय, मंदिर तिराहा, नहर कोठी, बेला चौराहा और साधु कुटी होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद पांडे, शिव गणेश पटेल, हंसराज सिंह और सुरेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजू...