Gangapar News: हरिहर धाम में उमड़े शिवभक्त, जलाभिषेक को तांता
गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: सावन के अंतिम सोमवार को सरायममरेज थाना क्षेत्र के कुंदौरा स्थित सर्व धर्म समन्वय समिति हरिहर धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन किया और विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, दूध और जल अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों के अलावा दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.