गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गलत लड़की से शादी करवाने की रंजिश में अपने ही परिचित की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकान्त पुत्र धनबहादुर सिंह निवासी ग्राम जफरा, थाना मांडा के रूप में हुई है, जिसे 09 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...