Gangapar News: हंडिया में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: कस्बे के ब्लॉक रोड स्थित एक दुकान के पास सोमवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला काफी दिनों से क्षेत्र में घूम-घूमकर मांगकर अपना गुजारा करती थी। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक रोड वार्ड नंबर-5 स्थित साइबर कैफे संचालक प्रिंस पुत्र राजमणि निवासी पूरे खुदी, थाना हंडिया ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी दुकान के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.