गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: द। सड़क हादसे में दिवंगत अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी,बच्चों और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। बतादें कि शुक्रवार की शाम मेजा थाना क्षेत्र के उंचडीह तिवारी का पूरा निवासी 50 वर्षीय रमेशचंद्र तिवारी की बहन के घर से राखी बंधवा कर घर लौटते समय बाजार में ही अनियंत्रित मैजिक वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी थी। जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर भेजा गया था। शनिवार की शाम को जब शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अचानक हुए दर्दनाक हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी,बेटे दीपांशु तिवारी,प्रभांशु तिवारी,श्यांकि तिवारी तथा बेटी कृति सहित परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ...