Gangapar News: सड़क पर सिर्फ गढ्ढों में गिर चोटहिल हो रहे यात्री
गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से साथी के साथ गंगा की बाढ़ देखने निकले दो किशोर सड़क पर फिसलन व गढ्ढा होने से सड़क पर गिर चोटहिल हो गए। दोपहर एक बजे के लगभग पकरी सेवार मार्ग पर इस घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के एक क्लीनिक ले गए। सड़क की हालत पर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।चिलबिला गांव के रमाशंकर अपने साथी रजनीश के साथ गंगा की बाढ़ देखने पकरी सेवार गांव स्थित बाबा कोटेश्वनाथ गंगाघाट गए थे, वहां से लौटते समय दोनों सड़क पर मौजूद गढ्ढे में फंसकर गिर गए और घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.