Gangapar News: सड़क पर जलभराव, पलटते-पलटते बची स्कूल वैन
गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रैपुरा गांव में लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार सुबह जलभराव में एक स्कूल वैन फंस गई और पलटते-पलटते बची। वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि आरसीसी रोड की मरम्मत, जल निकासी और सफाई की मांग को लेकर करीब एक माह पहले सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कीचड़ में फंसी स्कूल बस पलटने से बची, बाल-बाल बचे बच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.