गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर भीरपुर बरम मोरी के समीप बारिश से भरे पानी की जल निकासी के लिए महीने भर पहले खुदाई की गई थी जिसके चलते दुकानदार और वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में भारी समस्या उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए हुई खुदाई के बाद काम में सुस्ती और लापरवाही के चलते इतने दिनों बाद भी मिट्टी नहीं हटाई जा सकी जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगो ने संबंधित विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...