गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार में रविवार, चार अक्तूबर को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा की निगरानी के लिए 36 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...