Gangapar News: स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर उठा ले गए सामान
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर पुलिस चौकी अंतर्गत तिवारीपुर गांव में पंचायत घर के एक कमरे में संचालित स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखा फर्नीचर उठा ले गए।सुबह गांव की आशा बहू संगीता देवी जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। साथ ही सीएचसी बहरिया के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.