Gangapar News: स्वरोजगार से महिलाएं बनेंगीं आत्मनिर्भर
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ब्यूटिशियन कोर्स का उद्घाटन सहसों आदर्श ब्लाक संच, सहसों में ब्लाक प्रमुख गीता सिंह एवं खंड विकास अधिकारी सहसों राजवीर सिंह पाल के द्वारा गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि गीता सिंह ने कहा कि इस संस्था से युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के माध्यम से अपना व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। इस संस्था के शुरू होने से क्षेत्र का विकास होगा। यहां पर कम्प्यूटर शिक्षा, सिलाई एवं कड़ाई का प्रशिक्षण पहले से ही चल रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि पोद्दार, अलोक कुमार गुप्ता, पवन कुमार शुक्ला, साधना अग्रवाल, वीरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक चौधरी, सुनील शर्मा आदि लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.