Gangapar News: स्नातक निर्वाचन को लेकर हुई बैठक
गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: विधानसभा कोरांव के नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित स्नातक निर्वाचन विधानसभा योजना बैठक में विधायक राजमणि कोल सम्मिलित हुए। बैठक में जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा यमुनापार, प्रयागराज के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी, भाजपा नेता रामेश्वर द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, रेवती पाल, बबुआन द्विवेदी, करुणेन्द्र श्रीवास्तव तथा राजू द्विवेदी आदि मौजूद रहे। बैठक में आगामी स्नातक निर्वाचन की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा निर्वाचन से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.