Gangapar News: स्थानीय कलाकार के हुनर से संवर रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: नवरात्र के आगमन को लेकर उरुवा ब्लॉक के अंतर्गत ऊंचडीह बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के निर्माण की तैयारी जोरों पर है। मूर्तियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्षेत्र में आमतौर पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से कारीगर बुलाए जाते हैं, लेकिन मेजा के ऊंचडीह बाजार में इस बार स्थानीय कलाकार अपने हुनर से प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं। ग्राम नीबी ओनौर निवासी मूर्तिकार विशाल बिंद पिछले तीन वर्षों से ऊंचडीह बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं। विशाल बिंद ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने करीब 20 प्रतिमाएं तैयार की थीं, जबकि इस वर्ष 25 प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कलाकारों ने दुर्गा प्रतिमाओं में रंग भरना शुरू किया मूर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.