Gangapar News: स्कूल से घर लौट रहे दो सगे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास बुधवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो सगे भाई पीछे से आए ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई है। खजुरी निवासी विकास कुशवाहा के बेटे नौ वर्षीय रितेश कुशवाहा और सात वर्षीय सनी कुशवाहा बुधवार को स्कूल गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे छुट्टी होने के बाद दोनों भाई पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.