Gangapar News: स्कूल चलो अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: ब्लॉक संसाधन केंद्र होलागढ़ में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त बच्चों का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा विद्यालय से बाहर एवं ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से गांव में भ्रमणकर ड्रॉप आउट हुए बच्चों की जानकारी करते हुए उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एआरपी विकास कुमार पाल, विमल यादव, परविंद रत्नाकर, डॉ सरिता कुशवाहा, राजेंद्र शुक्ल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: एक भी बच्चा छूटा-संकल्प हमारा टूटा...से गूंजा घाटमपुर-हजरतपुर यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.