गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: संविलियन विद्यालय मेजारोड में ताला तोड़कर चोर सीलिंग फैन सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों व शिक्षिकाओं को हुई वह दंग रह गए। प्रधानाध्यापिका सरस्वती द्विवेदी ने घटना की जानकारी डायल 100 व खंड शिक्षाधिकारी को देते हुए बताया कि दो नवबंर की रात चोर कक्षा पांच कक्ष का ताला तोड़कर उसमें लगाया गया सिलिंग फैन सहित अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि माह भर पहले भी चोर ताला तोड़कर सिलिंग फैन उठा ले गए थे, अभी उस चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई थी कि दोबारा चोरी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...