Gangapar News: स्काउट गाइड के नुक्कड़ नाटक में राम प्रताप कॉलेज रहा अव्वल
गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ संतोष कुमार राय के निर्देश तथा जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज के सहयोग से सिरसा कस्बे में स्थित राम प्रताप इंटर कॉलेज में सोमवार को नुक्कड़ नाटक/स्क्रिप्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मेजा के तीन विद्यालय तीन इंटर कॉलेज, राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा, मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर, सत्यनारायण इंटर कॉलेज उरुवा के स्काउट गाइड ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। जिसमें स्काउट संवर्ग में राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा प्रथम स्थान व मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार गाइड संवर्ग में राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा प्रथम व मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.