गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: क्षेत्र के उसरही गांव में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण गांव के दर्जनों घरों में पानी भर जाने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद सोरांव के उसरही गांव में लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव से घरेलू सामान, राशन एवं अन्य सामग्री पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे गांव के लोगों का भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और संकट की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

तत्काल राहत एवं चिकित्सा सुविधाएं जिलाध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रशासन की मदद से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जलमग्न घरों में फंसे परिवारों के आवश...