Gangapar News: सैदाबाद में बारावफात जुलूस में डीजे पर रहेगी रोक
गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सैदाबाद चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने की। बताया गया कि सैदाबाद क्षेत्र में कुल नौ कमेटियों की ओर से जुलूस निकाला जाता है। पुलिस अधिकारियों ने सभी कमेटियों से जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसीपी हंडिया ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि बारावफात जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मौके पर हंडिया कोतवाल अनूप सरोज, सैदाबाद चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी, ग्राम प्रधान हादी, महताब आलम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: बेंगाबाद थाना में शांति समिति की बैठक
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.