गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शंकरगढ़ क्षेत्र के रानीगंज स्थित मां कृष्ण मैरिज गार्डन में क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजमणि पटेल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। शिक्षकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका अनुभव समाज के लिए अमूल्य है। ऐसे वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनुआ के एस.एस. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस मे पत्रकार मधुकर द्विवेदी ने शिक्षकों क...