गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर एक घर में दाखिल हुए और बॉक्स में रखा नकदी उठा ले गए। वही दूसरे घर में पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे चोर कपड़े व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह परिजनों के जागने पर हुई। पीड़ितों ने सहसों चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जगबंधनपुर गांव निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा के घर के पीछे की दीवार में चोर नकब लगाकर कमरे के अंदर घुस गए। अंदर रखा हुआ बॉक्स उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार बॉक्स में करीब बारह हजार रुपये रखा था। वहीं चोरों ने पड़ोस में रहने वाले हीरामन विश्वकर्मा के घर को भी निशाना बनाया। यहां...