गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल शंकरगढ़ में मंगलवार को निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें स्वच्छता एवं देखभाल का परामर्श दिया।शिविर के दौरान डॉ. ऋषभ भार्गव एवं डॉ. कुशला भार्गव ने बच्चों का दंत परीक्षण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अरविंद , सुधाकर सिंह, दीपक, संजीव , सुशील, हेमंत , अल्बीना मैम एवं रश्मी आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर विल्सन ने दंत चिकित्सकों एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...