Gangapar News: सूर बाबा नाले के तेज बहाव से धंसी पुलिया
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: जसरा के चित्रकूट हाईवे से तरहार क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांवों को जोड़ने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सात किलोमीटर की दूरी की बनी महत्वपूर्ण सड़क के मध्य स्थित सूर बाबा नाले की पुलिया बुरी तरह से धंस गई जिसके चलते किसी भी दिन बड़ा हादसा होने का संदेह है। बताते चले कि विगत चार वर्ष पूर्व जसरा से चिल्ला गोहानी गांव तक के लिए सात किलोमीटर की दूरी की सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाया गया था। मार्ग के तातारगंज और परसरा गांव के मध्य स्थित सूर बाबा के नाले पर कार्यदाई संस्था द्वारा पुलिया का भी निर्माण कराया गया था। जो इस बार की हुई तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के बीचों बीच पुलिया धसने से हुए गहरे गड्ढे के चलते लोगों को आने जाने में काफी सतर्कता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.