गंगापार, अक्टूबर 16 -- Gangapar News: सिरसा में आयोजित श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन गुरुवार की रात सूर्पणखा प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ पंचवटी में निवास कर रहे थे। तभी रावण की बहन सूर्पणखा वहां पहुंची और श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम ने उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। लक्ष्मण ने भी उसे टाल दिया। इस पर क्रोधित होकर सूर्पणखा माता सीता पर हमला करने दौड़ी। तभी श्रीराम के इशारे पर लक्ष्मण जी ने अपनी तलवार से सूर्पणखा की नाक काट ली। इस दृश्य को कलाकारों ने बहुत ही सजीव तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Balia News: खर-दूषण का वध, लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक इसके बाद खर-दूषण वध का मंचन भी दिखाया गय...