गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: कोहड़ार बाजार के बैरहना गांव स्थित एक सूने मकान में पहुंचे चोर नगदी व लाखों का आभूषण उठा ले गए। जब मकान मालिक घर लौटा तो मकान के कमरों में रखा सामान सामान अस्त-व्यस्त देख परेशान हो गया। आलमारी में रखा नगदी रूपया व आभूषण गायब रहा, इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस चौकी कोहड़ार के प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंच घटना का मुआयना कर लौट गए। बैरहना गांव निवासी राजेश्वर तिवारी परिवार के सहित कई बाहर गए थे, शाम को लौटे तो मकान के कमरे का ताला टूटा था, कमरे में पहुंचे तो आलमारी का लाकर भी टूटा था, कीमती आभूषण व कपड़े गायब मिले, लाकर में रखा लाखों रुपये भी नहीं था। इस बारे में कोतवाल मेजा धनंजय पांडेय ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें अब तक किसी ने नहीं दे रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...