Gangapar News: सूने मकान में लाखों की चोरी
गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलसरा (शिव मंदिर) में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारो रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तक नहीं छोड़ा। पीड़ित ओम प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र राजबहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि वह वर्तमान में नैनी में रहते हैं। तीन चार दिन से घर बंद था। चार अक्तूबर को उनके मामा राजू श्रीवास्तव ने फोन पर सूचना दी कि कुछ लोग घर में कूदकर घुसे हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोर घर से चार सीसीटीवी कैमरा, एक डीवीआर, इन्वर्टर-बैटरी, सबमर्सिबल, केबल, गैस सिलेंडर, 12 फीट की 20 टिन शेड, नौ क्विंटल चावल, एक बोरी सरसों और बर्तन चोरी कर ले गए। घर में सिर्फ टीवी बची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.