गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। जल निकासी की व्यवस्था न होने से क्षेत्र के सुरवल चंदेल राजपूत नगर में पानी भर गया है। परेशान लोगों ने चक्का जाम और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।सुरवल चंदेल राजपूत नगर में कुछ वर्ष पूर्व इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क गड्ढा नुमा हो जाने पर प्रधान रामप्रकाश सिंह ने मिट्टी डलवा दिया। लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क दल-दल बन गई। स्थित यह हो गई की बच्चे वृद्ध महिलाओं का चलना व वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों नेप्रधान और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीडीओ अनिल कुमार ने पानी निकासी और सड़क को ठीक कराने का आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...