गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास, मथुरा-वृंदावन ने प्रयागराज के सुनील त्रिपाठी 'रुद्र' को उत्तर प्रदेश का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। न्यास की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश की सहमति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्विनी शर्मा और अंतरराष्ट्रीय प्रभारी प्रशांत त्यागी के हस्ताक्षर हैं। न्यास ने विश्वास जताया है कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। अब उन्हें पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी निभानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...