Gangapar News: सुजौना माइनर में नही आया पानी, तहसीलदार से लगाई गुहार
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: कमला पम्प कैनाल की सुजौना माइनर में पानी न छोड़े जाने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसान कौशल किशोर त्रिपाठी ने इसकी जानकारी तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक को भी दी है। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से कमला पंप कैनाल पड़ुआ में पानी चल रहा है। इसके बावजूद सुजौना माइनर में पानी नही छोड़ा गया। इससे सरसेड़ी, परसरा, बसंती, बनपुरवख चैनपुरवा, सुजौना सहित दर्जन भर गांवों के किसानों की धान की नर्सरी सूखने के कगार पर है। जब नर्सरी ही सूख जाएगी तो रोपाई कहां से हो पाएगी। इसकी लिखित शिकायत किसान कौशल त्रिपाठी ने तहसीलदार बारा से बुधवार को किया है। तहसीलदार बारा ने तत्काल एक्सीयन नहर विभाग को अविलंब पानी छोड़ने को कहा। इसके बाद देर शाम पानी छोड़ा गया लेकिन तख्ता पर तैनात कर्मचारी पूरा तख्ता नही खोला। इससे पानी माइनर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.