गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पौराणिक स्थल सुजावन देव घाट स्थित यमुना में शरद पूर्णिमा पर रविवार को डुबकी लगाने को स्नानार्थियों की भारी भीड़ जुटी। भोर से ही पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर सुजावन देव की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- कार्तिक मास में कितने बजे करें स्नान? कब से कब तक रखें व्रत, जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेजकार्तिक मास में यमुना स्नान का महत्व पुराणों में जैसे माघ मास में गंगा स्नान करने का विधान है उसी तरह कार्तिक मास में यमुना स्नान का भी बहुत बड़ा महत्व बताया गया। वैसे तो कार्तिक मास में पूरे महीने संकल्प लेकर स्नान दान करने का विधान पुराणों में वर्णित है ,लेकिन जो श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान किसी कारण से नहीं कर सकता उसके लिए कार्तिक मास में पड़ने वाले रविव...