गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठौआ पुल स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में लकड़ी व्यवसायी की मौत के मामले में लालगोपालगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल मालवाहक थ्री व्हीलर की पहचान कर पुलिस ने सोमवार को वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत अंधियारी ग्राम सभा के मजरा पाठक का पुरा निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार शुक्ला पुत्र बाबूलाल शुक्ला 11 अक्तूबर की सुबह करीब 5:45 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान लालगोपालगंज से प्रयागराज की ओर जा रहे एक मालवाहक थ्री व्हीलर ने कठौआ पुल के पास उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन ल...