गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से जहां कच्चे व पक्के मकानों में सीलन पहुंच गई है, वही जमीन में नमी अधिक होने लोगों के घरों के आसपास मौजूद पेड़ धराशाई हो रहे हैं। सुबह आठ बजे के लगभग मेजारोड बाजार के आदर्श नगर बस्ती में मौजूद नीम का जर्जर पेड़ शिव प्रकाश गुप्ता के मकान के अगले हिस्से पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही अफरातफरी मच गई, मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिव प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिस समय पेड़ उनके मकान पर गिरा, परिवार के सभी महिलाएं व सदस्य मकान के पिछले हिस्से में मौजूद रहे, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...