गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: सीमा सुरक्षा बल में पीलीभीत में सिपाही के पद पर तैनात मांडा के नहवाई गांव के एक युवक की बीमारी से हुई अचानक मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार तिवारी उर्फ दीपू पुत्र जीत लाल तिवारी सशस्त्र सीमा बल में भारत नेपाल सीमा पर पीलीभीत जिले में सिपाही के पद पर तैनात थे। अचानक ब्रेन हेमरेज के दौरान उनका वहीं पर इलाज चल रहा था। दौरान इलाज उनके निधन की खबर नहवाई गांव में आते ही परिवार में कोहराम मच गया। वे छह भाइयों में चौथे स्थान पर थे। उनकी पत्नी पूनम देवी और 12 वर्षीय बेटे सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...