गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अस्पताल के कर्मचारी परेशान हैं। अस्पताल परिसर स्थित शिव मंदिर से घंटा चोरी होने के साथ ही नर्स और डॉक्टरों के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी किए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार परिसर की चहारदीवारी कई वर्षों से जगह-जगह टूटकर गिर चुकी है। चारों तरफ से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्पताल परिसर में अनाधिकृत लोगों का आवागमन आसानी से बना रहता है। यही वजह है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दूर-दराज के गांवों में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मी जब अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें अपने कमरों में चोरी होने का डर बना रहता है। आए दिन ...