Gangapar News: सीएचसी जसरा में मरीजों की संख्या हुई 950
गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी जसरा में बुधवार को 950 मरीजों ने ओपीडी कराई। वायरल फीवर, सर्दी जुखाम, उल्टी दस्त के साथ ही सुगर व ब्लडप्रेशर के मरीजों की सीएचसी में कतार लगी हुई है।सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश प्रसाद ने बताया कि इस समय अस्पताल में ज्यादातर उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, शरीर दर्द, जुखाम, बुखार, ब्लडप्रेशर, सुगर के मरीजों की बढ़ोत्तरी हुई है। डॉ. सुरेश प्रसाद ने बताया कि अगर किसी मरीज को डिहाइड्रेशन के कारण उल्टी-दस्त होती है तो तत्काल अस्पताल के डाक्टर से सम्पर्क करें और उसका सही उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों को पानी उबालकर जब वह ठंडा हो जाए तो पिलाना चाहिए। सीएचसी जसरा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिला, स्त्री रोग से संबंधित महिलाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.