Gangapar News: सीएचसी जसरा में एन्टी स्नैक वैनम की सुविधा उपलब्ध
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी जसरा में लगातार बरसात होने के कारण सांपों के काटने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। ऐसी परिस्थिति में लोग अपने मरीजों को लेकर सबसे पहले सीएचसी जसरा पहुंच रहे हैं।सीएचसी जसरा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद ने बताया कि माह जुलाई से आज तक कुल दस मरीज सर्प दंश के आए हैं। जिनका सफल इलाज करने के बाद उन्हें उनके घरों को भेज दिया गया है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि सीएचसी जसरा में एन्टी स्नैक वेनम (सर्पदंश से बचाव की दवा) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गंभीर स्थिति होने की परिस्थिति में मरीज को मेडिकल कालेज प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्पदंश से घबराएं न तुरंत सीएचसी इलाज के लिए पहुंचें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.