Gangapar News: सीएचसी कौड़िहार में उमड़े मरीज, ओपीडी में 780 का उपचार
गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: मौसम में बदलाव के बीच सोमवार को सीएचसी कौड़िहार की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सुबह से ही उपचार के लिए मरीज पहुंचने लगे। दिनभर में करीब 780 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार किया गया। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, बदन दर्द के साथ उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 780 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अधीक्षक ने बताया कि मरीजों को साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ ही उबला हुआ अथवा स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उल्टी-दस्त या बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.