Gangapar News: सीएचसी करछना परिसर से बाइक चोरी
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: केशवपुर तिलखवार निवासी अमित कुमार ने करछना थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक उनका भतीजा अंकित गौतम फार्मासिस्ट प्रशिक्षण के लिए सीएचसी लेकर गया था। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद बाहर निकलने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाइक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: मेडिकल कॉलेज कैंपससे दो दिनों में दो बाइक की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.